फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   yamuna border

यमुना के अंदर चल रही रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंचा हरियाणा प्रशासन बैरंग लौटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
yamuna border
यमुना नदी के अंदर यूपी के खादर नंगलाराई में चल रहे खनन पर कार्रवाई करने पहुंची हरियाणा प्रशासन की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल दूसरी ओर से यूपी से कैराना प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी। दोनों ओर से एसडीएम के स्तर पर हुई वार्ता के बाद अधिकारियों में रिकार्ड मामले में लेकर जमकर बहस चली। चार घंटे चली वार्तालाप में कोई नतीजा नहीं निकल सका हैं। हरियाणा प्रशासन ने खनन की भूमि को हरियाणा के किसानों की बताया तो यूपी प्रशासन ने यूपी की सीमा में होने की बात कही। इस दौरान खनन पर कार्रवाई करने के लिए हरियाणा प्रशासन ने जो दस्तावेज दिखाए वो यूपी कैराना के अधिकारियों ने नहीं माने।
विज्ञापन

हरियाणा समालखा के एसडीएम साहिल गुप्ता ने यूपी के अधिकारियों को बताया कि हरियाणा के किसानों ने हाईकोर्ट के आदेश पर अपनी जमीन कर निशानदेही बापौली तहसील से कराई गई। जिसमें रेत खनन वाली जगह हरियाणा के किसानों की पाई गई है। जिसमें यूपी के नंगला-राई की रेत खनन ने हरियाणा के कुंडला-पत्थरगढ़ के किसानों की 22 एकड़ जमीन से अवैध खनन मशीनों से की गई निशानदेही में की गई है और अब भी रेत खनन चल रहा हैं जिसे बंद करने आए हैं। इस पर यूपी के एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि जब निशानदेही की गई, तब यूपी के अधिकारियों को भी साथ लेना चाहिए था। अब वे इस निशानदेही से संतुष्ट नहीं हैं। दोबारा दोनों राज्यों के अधिकारियों की टीम अपने-अपने रिकार्ड लेकर निशानदेही कराएं तो मामला तभी स्पष्ट होगा। मौके पर हरियाणा के एसडीएम समालखा साहिल गुप्ता, डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार, माइनिंग अधिकारी डॉ. माधवी गुप्ता, नायब तहसीलदार बापौली नरेश कौशल, सनौली थाना एसएचओ सुरेंद्र दहिया आदि मौजूद थे। वहीं यूपी की ओर से कैराना के एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीईओ प्रदीप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

यूपी एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि नंगलाराई में पहुंची टीम के पास में खनन बंद कराने के लिए कोर्ट के आदेश नहीं थे। टीम मौके पर भूमि के स्वामित्व संबंधी कागजात भी नहीं दिखा सकी है। इसके बाद टीम को वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के माइनिंग अधिकारी माधवी गुप्ता ने कहा कि पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

नायब तहसीलदार बापौली नरेश कौशल ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर हरियाणा प्र शासन मौके पर कार्रवाई करने पहुंचा, रेत खनन की जगह को यूपी प्रशासन अपनी बता रहा है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed