{"_id":"696a918e132a39e7060b92d2","slug":"x-rays-will-soon-start-at-chc-people-will-get-the-facility-nearby-panipat-news-c-244-1-pnp1007-150671-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएचसी पर जल्द शुरू होंगे एक्सरे, लोगों को पास में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएचसी पर जल्द शुरू होंगे एक्सरे, लोगों को पास में मिलेगी सुविधा
Sat, 17 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
- फोटो : chineni news
पानीपत। जिले में जल्द ही सभी सीएचसी ( सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ) पर एक्सरे शुरू होंगे, इससे लोगों को पास में ही एक्सरे की सुविधा मिलेगी। सीएचसी पर एक्सरे शुरू होने से जिला नागरिक अस्पताल व समालखा सामान्य अस्पताल का कार्यभार कम होगा और लगभग 42 हजार लोगों को इनका लाभ मिलेगा। लोगों को निजी अस्पताल में ज्यादा रुपये खर्च कर एक्सरे करवाने पड़ते थे। अब उन्हें पास में ही कम रुपये में एक्सरे की सुविधा मिलेगी।
जिले में अभी तक जिला नागरिक अस्पताल और समालखा सामान्य अस्पताल में एक्सरे की सुविधा थी। लोगों को एक्सरे कराने के लिए यहां तक की दौड़ लगानी पड़ती थी या ज्यादा रुपये खर्च कर निजी अस्पताल में एक्सरे करवाने पड़ते थे। जिला नागरिक अस्पताल में एक दिन में लगभग 400 एक्सरे होते हैं और समालखा में 150 के करीब एक्सरे होते हैं, इससे इनका कार्यभार कम होगा और लोगों को पास में सुविधा मिलेगी।
यहां मिलेगी एक्सरे की सुविधा
जिले में अभी तक सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल और समालखा के सामान्य अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा है। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही सभी (छह) सीएचसी और एक यूपीएचसी पर एक्सरे की सुविधा शुरू की जाएगी। नौल्था, खोतपुरा, ददलाना, अहर, नारायणा, बापौली और मतलौडा में 500 एमए की एक्सरे मशीन लगाई जाएंगी और रेडियोग्राफर की नियुक्त कर इन्हें शुरू किया जाएगा। लगभग 42 हजार लोगों को इनका लाभ मिलेगा। लोगों को अब जिला नागरिक अस्पताल या समालखा अस्पताल की दूरी मापनी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
दो सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी की जा रही
जिले में खोतपुरा और ददलाना सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी की जा रही हैं, यहां टीम ऑन कॉल पर जाती हैं, इससे आसपास की गर्भवतियों को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर नहीं आना पड़ता। अब जिला नागरिक अस्पताल के अलावा, समालखा सामान्य अस्पताल और दो सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी की जा रही है।
जिले की सात सीएचसी में एक्सरे की सुविधा शुरू की जाएगी, इसके लिए एक्सरे मशीन की मांग भेजी गई हैं। ये सब मशीन आधुनिक होंगी, इससे मरीजों को जिला स्तर पर नहीं आना पड़ेगा।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद- फोटो : chineni news