फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wrestling preparation while in navy, won gold in national ranking

नौसेना में रहते हुए की कुश्ती की तैयारी, नेशनल रैंकिंग में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wrestling preparation while in navy, won gold in national ranking
पानीपत। मैडल के साथ सोनू व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। नौसेना में रहते हुए देश के प्रति अपना फर्ज निभाया वहीं कुश्ती में पदक जीत प्रदेश का नाम बढ़ाया। हरियाणा और दिल्ली के खिलाड़ियों के साथ ही हरियाणा के खिलाड़ियों को चित कर गांव कुराड़ के रहने वाले सोनू ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात एक बजे तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में चली सीनियर नेशनल रेसलिंग रैंकिंग चैंपियनशिप में सोनू ने जीत हासिल की है। गांव कुराड निवासी खिलाड़ी सोनू ने बताया कि गांव के खिलाड़ियों को देखकर ही खेलना शुरू किया था। सोनू के पिता ने खेती करते हैं और बेटे को हमेशा खेलों के लिए प्रेरित किया। सोनू पढ़ाई की बदौलत नौसेना में देश की सेवा कर रहे हैं और अपने खेल से पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ी को 5-3 से हराया
नौसैनिक सोनू ने एसएससीबी की टीम में रहकर मैच खेला और फाइनल मैच में हरियाणा के सागर को 8-3 से हराकर मैच जीता है। सोनू के सीनियर नेशनल रेसलिंग रैकिंग चैंपियनशिप में कुल चार मैच हुए। पहला मैच हरियाणा की टीम के साथ हुआ जिसमें 2-1 से, दूसरा मैच दिल्ली के साथ हुआ जिसमें 8-0 से, तीसरा मैच महाराष्ट्र के साथ हुआ जिसमें 8-0 से प्रतिद्वंद्वियों को हराया। फाइनल मैच हरियाणा के साथ हुआ जिसमें प्रतिद्वंद्वी सागर को चित कर सोनू ने स्वर्ण जीतकर पानीपत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना में ड्यूटी के बाद भी करते रोज तीन घंटे अभ्यास
नौसेना में ड्यूटी करने के बाद भी सोनू रोजाना दो से तीन घंटे कुश्ती का अभ्यास करते है। सोनू ने बताया कि सुबह एक घंटे और शाम को ड्यूटी के बाद एक घंटा समय निकालकर वह अभ्यास करता है। सोनू ने बताया कि नौसेना में होने के बाद भी वह कुश्ती में होने वाले प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed