फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wrestlers were honored with cash prizes in the Dangal competition.

Panipat News: दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों को नकद इनाम देकर किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers were honored with cash prizes in the Dangal competition.
दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराते मुख्याति​थि व अन्य। संवाद
सनौली। बापौली में रविवार को 21वें विशाल महाकुंभ दंगल प्र‎तियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें पहलवानों को दो लाख रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। दंगल का आयोजन यमुना सुधार समिति के प्र‎देशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल एडवोकेट ने समिति सदस्यों ने किया। मुख्यातिथि अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र दूहन, समाजसेवी राजू रावल डीलर व तुषार रावल ने विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। दंगल में राजा गुर्जर अभयपूर रोहतक ने 51 हजार रुपये का इनाम जीता। वहीं दंगल में हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब सहित अनेक स्थान से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि रत्तन सिंह रावल ने बताया कि असली खेल दंगल है इसमें दूर-दूर से ग्रामीण देखने और पहलवान जोर आजमाइश करने के लिए आते है, इसलिए हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, इससे आपसी भाईचारा बना रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


विजेता रहे पहलवान
पहलवान दीपांशु सोनीपत ने कुश्ती में 51 हजार रुपये का इनाम जीता। साहिल बांध, अंकित पहलवान रोहतक, सिकंदर पट्टीकल्याणा पहलवान, सुकेश दिल्ली समेत कई पहलवानों ने जीत हासिल कर 11 हजार रुपये की नकद इनाम राशि जीती। इस मौके पर एएसआई जगपाल, पवन ठाकुर, नरेश, विकास कुमार, राकेश, समाजसेवी तुषार रावल एडवोकेट, भगत नन्हेड़ा, ओमपाल रेफरी गोयला, रामनिवास गोयला, हंसा बापौली, राजकुमार वकील, वाजिद, राजेंद्र व नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed