फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wrestlers showed their strength in wrestling competition

Panipat News: कुश्ती दंगल में पहलवानोंं ने दिखाया दम

Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in wrestling competition
पानीपत। सनौली रोड स्थित सिद्ध बाबा कांशीगिरि मंदिर में शक्ति सम्मेलन दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा प्रदेश के हर जिले से पहलवान जोर आजमाइश के लिए दंगल में पहुंचे। महिला पहलवानों ने भी अपने खेल प्रदर्शन का बेहतर रूप दिखाया। कुश्ती दंगल में लगभग 120 पहलवानों ने कुश्ती में हिस्सा लिया। 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बड़े पहलवानों के बीच कराई गई। जिसमें पहलवानों से जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। यह दंगल पानीपत के कौशिक और सहारनपुर के सुनील के बीच हुई। जिसमें पानीपत के कौशिक ने सहारनपुर के सुनील को मात देकर दंगल अपने नाम किया है।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान हरीश खुराना ने बताया कि यह मंदिर का 73 वां वार्षिक कुश्ती दंगल मेला था। जिसमें भक्ति के साथ ही शक्ति सम्मेलन दंगल का भी आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रेम सचदेवा, राम चूटानी, विभु पालीवाल ने प्रतियोगिता में पहुंचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल सेठी, वरिंद्र सोनी, सतीश ढींगड़ा, युधिष्ठिर शर्मा, पूर्ण बजाज, चमन गुलाटी, कृष्ण आर्य व हरीश नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनदीप गुर्जर और विनय योगी के बीच हुआ दंगल मुकाबला बराबरी पर संपन्न हुआ। साथ ही सुखदेव मूनक और नरेश पानीपत के बीच हुए मुकाबले में सुखदेव मूनक ने नरेश पानीपत को चित किया। लड़कियोंं की प्रतियोगिता में अनोखी खेड़ी गुर्जर और लशीता मदीना के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों पहलवानों ने बराबरी पर खेल को खत्म किया। हनी खेड़ी गुर्जर और चेतना मदीना के बीच दंगल का मुकाबला हुआ। जिसमें चेतना मदीना ने हनी खेड़ी गुर्जर को चित किया। नैनसी खेड़ी गुर्जर और जिया मदीना के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें दोनों ने मुकाबले को बराबरी पर खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed