फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   worship, panipat, haryana

विवादित स्थल पर नहीं होने दिया हवन

Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
worship, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत/थर्मल। गांव सोदापुर में दो समुदायों का विवाद बढ़ता जा रहा है। एक समुदाय विवादित स्थल को राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की समाधि बता रहा है, तो दूसरा समुदाय उस स्थान के अपनी इबादतगाह होने का दावा कर रहा है। शनिवार को राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की पुण्यतिथि पर हवन करने को लेकर दोनों समुदायों में तनाव पैदा हो गया। एक समुदाय के लोग उस स्थान पर हवन को गलत बता रहे थे, जबकि दूसरा समुदाय हवन करने पर अड़ा था। विवाद की सूचना पर एसडीएम विवेक चौधरी, डीएसपी आत्माराम लांबा और असंध  नाका चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ गांव सौदापुर पहुंच गए। विवाद होने से बचाने के लिए प्रशासन ने विवादित स्थल से तीन किलोमीटर दूर आनंद गार्डन में हवन कराया। इससे वंदे मातरम युवा संगठन और ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


गांव सौदापुर में शनिवार को राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की पुण्यतिथि पर हवन करने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। वंदे मातरम युवा संगठन के सदस्य और ग्रामीण राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर हवन करना चाहते थे। दूसरे समुदाय के लोग समाधि स्थल को अपनी इबादतगाह बता रहे थे। समुदाय विशेष के लोगों का आरोप है कि पिछले 12 सालों से इस स्थल पर उनकी इबादतगाह है। उनका स्थल पर कब्जा कानूनी रूप से है। दूसरे समुदाय के लोग यहां पर हवन कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। ग्रामीणों और वंदे मातरम युवा संगठन के सदस्यों का आरोप है कि पांच नवंबर 1556 को अंतिम हिंदू सम्राट राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य पानीपत की दूसरी लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए थे। यह उनका समाधि स्थल है। उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। आरोप लगाया कि मोहम्मद नजीब नामक व्यक्ति ने उनकी समाधि पर कब्जा कर रखा है। मोहम्मद नजीब साल में दो बार भंडारा करता है।
विज्ञापन


इसके लिए वह किसी से पैसा तक नहीं लेता। सवाल उठाया कि उसके पास इतना पैसा आता कहां से है। वह कई बार प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वह शनिवार को राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर हवन यज्ञ करना चाहते थे, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उन्हें तीन किलोमीटर दूर आनंद गार्डन में हवन यज्ञ करने के लिए बाध्य किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ हुआ अन्याय : बलविंद्र मराठा
वंदे मातरम युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलविंद्र मराठा ने कहा कि वे अंतिम हिंदू सम्राट राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की पुण्य तिथि उनकी समाधि पर मनाना चाहते थे। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी। प्रशासन ने उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार किया। प्रशासन ने ग्रामीणों और संगठन के सदस्यों के साथ अन्याय किया है।

मांस-मदिरा से दूर रहने की शपथ दिलाई
अखिल भारतीय रक्षा समिति के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद मुजफ्फरनगर से गांव सौदापुर में हवन यज्ञ कराने के लिए पहुंचे। उन्होंने हवन के दौरान युवाओं को नशे और मांस-मदिरा से दूर रहने की शपथ दिलाई।


किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। गांव में हवन को लेकर तनाव बना हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। शांतिपूर्वक ढंग से दूसरी जगह पर हवन कराया। दोनों समुदाय विवादित स्थल पर अपना हक जता रहे हैं।
आत्माराम लांबा, डीएसपी थाना मॉडल टाउन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed