फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worship of the family deity Maa Lakshmi with Dandiya Raas

Panipat News: डांडिया रास से की कुलदेवी मां लक्ष्मी की आराधना

Tue, 14 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 14 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Worship of the family deity Maa Lakshmi with Dandiya Raas
समारोह में डांडिया खेलती महिलाएं। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-24 स्थित अग्रवाल भवन में अग्रवाल संगठन की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती व परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। डांडिया रास से कुलदेवी मां लक्ष्मी की आराधना की गई। समारोह में मुख्यातिथि लक्ष्मी नारायण गुप्ता, सुरेश गुप्ता व संजीव गुप्ता, मेयर कोमल सैनी, शहरी विधायक प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज, हरपाल ढांडा रहे।
लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ हुआ। महाआरती के साथ 56 महिलाओं ने महालक्ष्मी को 56 भोग अर्पित किया और कहा कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। सुरेश गुप्ता व संजीव गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के पद चिह्नों पर चलकर उनके समानता के संदेश का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान विकास गोयल ने बताया कि समारोह के दौरान अग्रवाल परिवार के लोगों ने कुल देवी मां लक्ष्मी की डांडिया रास से आराधना की। महिलाओं के बीच थाली सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को अतिथियों ने इनाम राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरीश बंसल, मनीष गोयल, रामनिवास गुप्ता, सतबीर गोयल, सुदेश बंसल, सीमा अग्रवाल, पूनम गर्ग, राम रतन अग्रवाल, सुभाष गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed