{"_id":"68cb158d19dc3fc19d09a639","slug":"workers-were-informed-about-the-schemes-panipat-news-c-244-1-pnp1011-143898-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी
Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। श्रम विभाग ने श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह के चलते बुधवार को जिले के विभिन्न लेबर चौकों पर विशेष कार्यक्रम किए। इसके साथ ही लड्डू बांटे। औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डीपी सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। नूरवाला बरसत रोड चौक पर वार्ड दो की पार्षद काजल शर्मा, डीपी सिंह और श्रम निरीक्षक ललित मौजूद रहे। तहसील कैंप जीटी रोड पर पार्षद जयदीप अरोड़ा और श्रम निरीक्षक अनीता ने श्रमिकों को संबोधित किया। वहीं संजय चौक जीटी रोड पर पार्षद रोकी गहलोत और श्रम निरीक्षक नवीन तथा आठ मरला चौक मॉडल टाउन में पार्षद नेहा शर्मा व श्रम निरीक्षक रीना ने योजनाओं की जानकारी दी। समालखा चुलकाना फ्लाईओवर पर नगरपालिका प्रधान अशोक कुमार और श्रम निरीक्षक बलजीत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संवाद
विज्ञापन