{"_id":"69276e094abedbd0eb091258","slug":"workers-took-to-the-streets-in-protest-against-the-new-labor-law-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147771-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नए श्रम कानून के विरोध में सड़क पर उतरे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नए श्रम कानून के विरोध में सड़क पर उतरे श्रमिक
विज्ञापन
पानीपत। किसान, मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को चारों लेबर कोड वापस लेने की मांग के जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर किया गया। जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, मजदूर संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू, एटक, इंटक, अखिल भारतीय क्षेत्र मजदूरी यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा आदि संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
किसान, मजदूर कर्मचारी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरे। जिला प्रशासन के मार्फत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जयकरण कादियान, सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कमेटी सदस्य मनोज कुमार व जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने किया। सीटू के गीता कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय से विशाल जुलूस निकाला और जीटी रोड लालबत्ती चौक से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचा। उन्होंने कहा कि देश किसान और मजदूरों की अनदेखी की जा रही है। पहले कृषि कानून लाए गए और अब मजदूरों के अधिकार खत्म करने के लिए चार लेबर कोड बनाए हैं। केंद्र सरकार ने इनका नोटिफिकेशन कर दिया है। जिससे जनता के जनवादी अधिकारों पर सीधा हमला होगा। उन्होंने कहा कि लेबर कोड वापस लेने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
इस मौके पर राजपाल, अमरजीत मलिक, शिवकुमार अहलावत, कश्मीर सिंह, शीशपाल मलिक, बलवान सिंह मलिक, दरियाव सिंह कश्यप, एडवोकेट पवन सैनी, सेवा सिंह मलिक, नरेश कुमार, भाकियू के जिला युवा प्रधान बिंटू मलिक, रोहतास फौजी, गुलाब मलिक, अनिल मलिक, महावीर शर्मा, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान निर्मल अहलावत, जयभगवान व रामकुमार मौजूद रहे।