फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Workers to join nationwide strike on February 12

Panipat News: श्रमिक 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Workers to join nationwide strike on February 12
सहायक लेबर कमिश्नर को लिखित हड़ताल नोटिस देते यूनियन के प्रधान और कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा। स्रोत
पानीपत। इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन ने मंगलवार को श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त कर्मवीर सिंह के माध्यम से लिखित हड़ताल नोटिस दिया। यूनियन के प्रधान कामरेड जय भगवान, कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा ने 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर होने वाली देशव्यापी हड़ताल के लिए लिखित हड़ताल नोटिस दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल की मुख्य मांगे केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानून को खत्म करके देश में चार लेबर कोड लागू कर दिए गए हैं इसके परिणाम देश के मजदूर वर्ग और मेहनत के जनता पर पड़ने वाले हैं। इन लेबर कोर्ट के चलते आंदोलन और हड़ताल करना संभव हो जाएगा, यूनियन बनाने के अधिकार को भी खत्म किया जा रहा है, काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 घंटे की कानूनी अनुमति दी गई है, रात्रि के उद्योग में कार्य करना वर्जित था लेकिन नए लेबर कोड के चलते अब महिलाओं से भी रात्रि के समय कार्य लिया जा सकता है। फिक्स टर्म जॉब नियम के तहत स्थायी कम खत्म कर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया गया है। न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के लिए एडवाइजरी बोर्ड इसमें मजदूर यूनियनों की हिस्सेदारी होती थी और हर पांच साल के बाद न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी होना कानून जरूरी था उसको खत्म करके न्यूनतम वेतन का अधिकार भी एडवाइजरी बोर्ड कमेटी भंग करके सीधा केंद्र में राज्य सरकार का अधिकार क्षेत्र बना दिया गया है। यूनियन ने मांग की है कि न्यूनतम वेतन बढ़ाकर तीस हजार रुपये मासिक किया जाए। पानीपत के औद्योगिक मजदूर 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed