{"_id":"6709c0823eee85c3780cfbf6","slug":"worker-dies-of-electric-shock-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125689-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्रमिक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्रमिक की करंट से मौत
विज्ञापन
पानीपत/थर्मल। ऊंटला गांव स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक यहां ट्राली पर खड़ा होकर माल उतार रहा था। इसी दौरान वह फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया था। मतलौडा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैथल के चौसाना गांव निवासी बलिंद्र सिंह ने बताया कि वह तीन भाई थे। उसका छोटा भाई साहिल (27) ऊंटला गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता था। वह मतलौडा में किराए पर रहता था। वीरवार दोपहर को फैक्ट्री में ट्रैक्टर में माल आया था। साहिल ट्राली पर चढ़कर माल को नीचे उतार रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री से गुजर रही हाई टेंशन की तार पर उसका हाथ छू जाने से उसे तेज करंट लगा। उसको साथी पानीपत में जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।