{"_id":"66ef72ebfc819941580556b5","slug":"worker-dies-after-falling-from-roof-panipat-news-c-244-1-pnp1004-124650-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छत से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छत से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में टीन की छत लगाते समय एक मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इलाज न मिलने की वजह से मजदूर की 23 दिन बाद मौत हो गई है। परिजनों ने इसका आरोप मकान निर्माण करवा रहे मालिक पर लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक बारिश में भी मजदूर से काम करवाता रहा। हादसा होने के बाद उनको इलाज का झूठा आश्वासन देता रहा। सही इलाज न मिलने की वजह से 23 दिन बाद उनके जवान बेटे की मौत हो गई। इसे लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।
थाना सेक्टर 29 पुलिस को शेर सिंह निवासी सिवाह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा भी मेहनत मजदूरी का काम करता है। 29 अगस्त को उसका बेटा विकास विकास नगर की गली नंबर 20/6 में मकान मालिक संतराम प्रजापत के मकान पर मजदूरी करने गया था। उसके घर में मकान निर्माण का काम चल रहा था। उसका बेटा काम करते समय सीमेंट की चादर लगा रहे थे। हल्की बारिश भी हो रही थी। इस दौरान छत की टीन समेत उसका बेटा नीचे गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। ठेकेदार सुखबीर और मकान मालिक उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मकान मालिक ने उसके बेटे के इलाज के लिए 11 हजार रुपये दिए और आयुष्मान अस्पताल में उसके बेटे को भर्ती करा दिया। मकान मालिक संतराम उन्हें झूठा आश्वासन देता रहा कि वह उनके बेटे का इलाज करवा देगा। इसके बाद उसका बेटा 10-12 दिन अस्पताल में दाखिल रहा। तबीयत ज्यादा खराब होने पर वे उसे 20 सितंबर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने इस हादसे का जिम्मेदार मकान मालिक संतराम को बताया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।