फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies after being hit by motorcycle

Panipat News: मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से श्रमिक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by motorcycle
पानीपत। ड्रेन नंबर-दो पर बबैल गांव में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर कैटल लाइट लगाने के दौरान मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से करनाल के एक श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। थाना पुलिस सेक्टर-13-17 पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के जाटो गेट के नजदीक शम्भूनाथ मंदिर के पास रहने वाले सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमबीर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है। उसके साथ सेवक लाल निवासी जुंडला गेट करनाल, सूरज प्रताप सिंह निवासी गांव बिराल जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश और रतन लाल (53) निवासी इंद्रा कॉलोनी जुंडला गेट करनाल भी काम करते हैं। वे चारों ड्रेन नंबर-दो पर बबैल में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर कैटल लाइट लगा रहे थे। उन्होंने सेफ्टी रस्सी और वर्क प्रोग्रेस बेल्ट भी बचाव के लिए लगाई हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed