फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Work stopped on the allegation of using substandard material in the boundary wall

Panipat News: चहारदीवारी में घटिया सामग्री के प्रयोग के आरोप पर रुकवाया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Work stopped on the allegation of using substandard material in the boundary wall
समालखा। शहर में गढ़ी छाजू रोड पर डंपिंग ग्राउंड में करीब दो करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम की चहारदीवारी के निर्माण कार्य में घटिया सामक्री प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुचछल ने जेई के साथ मौका मुआयना किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया है। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुच्छल बुधवार शाम के समय मौका मुआयना करने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद के जेई को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों ने ठेकेदार पर भरोसा कर लिया और खुद निरीक्षण तक नहीं किया। नगर परिषद ने युवाओं को देखते हुए डंपिंग ग्राउंट की दो एकड़ जमीन में इंडोर स्टेडियम बनाने का फैसला लिया था। नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी कर दिया। करीब दो करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। जेई गौरव कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद काम को रुकवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed