{"_id":"6abc2d9b37dc72803f0a07f2","slug":"won-11-medals-including-two-golds-at-the-state-karate-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1011-165079-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज्य कराटे चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण समेत 11 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज्य कराटे चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण समेत 11 पदक
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिले के खिलाड़ी और साथ में कोच अरुण।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप में पानीपत के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। जिले से प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अक्षित ने अंडर-14 के 55 किलोग्राम और शिवम ने अंडर-16 के 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
मोंटी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं उमंग ने अंडर-14 के 50 किलोग्राम, अरमान ने अंडर-16, कार्तिक ने अंडर-16 के 50 किलोग्राम, तनुष ने अंडर-18 के 55 किलोग्राम, विवेक ने अंडर-13 के 50 किलोग्राम, बाली ने अंडर-9 के 30 किलोग्राम, आर्यन चचिया, अभिषेक ने अंडर-18 के 61 किलोग्राम और आर्यन ने अंडर-18 के 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
कोच अरुण के मार्गदर्शन में किया बेहतर प्रदर्शन
कोच अरुण ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे मुकाबले कड़े रहे। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास के साथ तकनीक, फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पदक जीतने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आगामी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी अच्छा अनुभव मिला।