{"_id":"68e6aef3ccdbbab39d04ae31","slug":"womens-police-station-and-protection-officers-office-shifted-to-ansal-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145203-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंसल में शिफ्ट हुआ महिला थाना व संरक्षण अधिकारी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंसल में शिफ्ट हुआ महिला थाना व संरक्षण अधिकारी कार्यालय
Thu, 09 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-6 में जर्जर भवन में चल रहा महिला थाना और महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय को अंसल स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। भवन में पहले सेक्टर-13-17 थाना चल रहा था। दो दिन पहले थाने को नए भवन में शिफ्ट किया गया था। अंसल में महिला थाने के लिए भवन बनाया गया था। लेकिन महिला थाने के स्थान पर भवन में थाना सेक्टर-13-17 को स्थापित कर दिया गया। जिस कारण महिला थाना और महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय जीटी रोड पर सेक्टर-6 में चल रहा था। सोमवार को थाना सेक्टर-13-17 को नए भवन में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद अंसल वाले भवन में महिला थाना और संरक्षण अधिकारी के कार्यालय को भेज दिया गया है। बुधवार को महिला थाने ने अंसल वाली बिल्डिंग में काम करना शुरू कर दिया। इसी भवन की दूसरी मंजिल पर साइबर क्राइम थाने को शिफ्ट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन