फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women's Day for livelihood, equal pay and women's respect

Panipat News: रोजी-रोटी , समान वेतन तथा महिला सम्मान के लिए महिला सम्मान दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women's Day for livelihood, equal pay and women's respect
समालखा। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा राक्सेड़ा गांव में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गरिमापूर्ण जीवन , हमारा अधिकार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जाएगा गीत से की गई । इस कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सदस्य हाजरा खातून ने किया। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की जिला प्रधान शीतल ने बताया कि पहली बार 1911 में चार देशों की 10 लाख महिलाओं ने रोजी-रोटी , समान वेतन तथा महिला सम्मान के लिए महिला दिवस मनाया। 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं ने अपने हुनर , कौशल से समाज में बराबरी का मुकाम हासिल करते हुए , हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी दुनिया में परचम लहराया है लेकिन आज भी महिलाएं यौन हिंसा , घरेलू हिंसा , अशिक्षा , खराब स्वास्थ्य ,गैर बराबरी समान काम समान वेतन के लिए संघर्षरत हैं । कार्यक्रम में हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव वेदपाल ने कहा कि समाज में महिलाओं का अहम योगदान है उनके श्रम को कम करके आंका जाता है। महिला श्रम को पूरा सम्मान मिलना चाहिए । इस अवसर पर आशा वर्कर प्रमिला, सुमन, मंजू ,अंजू , नईमा ,आमना , शबनम, आसमा व मोमिन मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed