{"_id":"68dacd05345ce099560a1929","slug":"womens-community-center-to-be-built-in-bishan-swarup-colony-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144700-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिशनस्वरूप कॉलोनी में बनेगा महिला सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिशनस्वरूप कॉलोनी में बनेगा महिला सामुदायिक केंद्र
Mon, 29 Sep 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर की बिशनस्वरूप कॉलोनी में 36 लाख की लागत से महिला सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। यह शहर में महिलाओं के लिए अलग से पहला सामुदायिक केंद्र होगा। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी और वार्ड-23 पार्षद अनिल मदान ने सोमवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। रमेश और दीपक ने बताया कि लंबे समय से सामुदायिक केंद्र के निर्माण की आवश्यकता थी। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। मौके पर भाजपा नेता दिनेश सैनी, युवा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष अमित पंडित, मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा, चांद भाटिया, पार्षद रॉकी गहलोत व हेमंत शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन