फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women's Commission member inspected the facilities at the Women's Police Station and the One Stop Centre.

Panipat News: महिला आयोग सदस्य ने महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर की जांची व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission member inspected the facilities at the Women's Police Station and the One Stop Centre.
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चौधरी पुलिस अ​धिकारियों से बात करते हुए। विभाग - फोटो : 1
अंबाला सिटी। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चौधरी ने सोमवार को अंबाला शहर स्थित महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण के बाद आयोग की सदस्य ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े प्रत्येक मामले का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत महिला थाना से हुई, जहां उन्होंने डीएसपी जयवीर और थाना प्रभारी सतविंदर कौर से दर्ज होने वाले मामलों, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा से पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और स्टाफ की जानकारी ली।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान सुमन चौधरी ने बच्चों पर पड़ रहे सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और नशे की लत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अंत में केंद्रीय कारागार का रुख कर उन्होंने महिला बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। सुमन चौधरी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी महिला को कोई समस्या है, तो वह बिना संकोच महिला आयोग से संपर्क कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed