फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women sleeping in their homes were held hostage and robbed, and threatened with rape if they raised an alarm.

Panipat News: घर में सो रही महिलाओं को बंधक बनाकर लूट, शोर मचाने पर दी दुष्कर्म की दी धमकी

Sun, 02 Nov 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Women sleeping in their homes were held hostage and robbed, and threatened with rape if they raised an alarm.
पानीपत। तीन नकाबपोश बदमाश थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के न्यू विकास नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात घर में सो रही महिलाओं को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये ले गए। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने शोर मचाया तो एक आरोपी ने उन्हें दुष्कर्म करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

न्यू विकास नगर निवासी दुर्गावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तलाक हो चुका है और उसके पास एक लड़की है। इन दिनों वह अपनी मां और भाई-भाभी के साथ रह रही है। शुक्रवार को उसकी मां भाई-भाभी गांव में गए हुए थे। इसलिए उसने पड़ोस ही रहने वाली रीता को उसने अपने पास सोने के लिए बुला लिया था। रात में करीब ढाई बजे अलमारी टूटने की आवाज आई तो उनकी आंख खुल गई। घर में नकाबपोश तीन बदमाश घुसे थे। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद बदमाश अलमारी में रखे सोने के जेव, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक कान की बाली, एक चैन, पाजेब, तागड़ी, हाथ के कलारे और करीब 30 हजार रुपये ले गए। बदमाश रीता का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो तुंरत ही पूर्व निगम पार्षद रामचंद्र कादियान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवती घबराई हुई थी। उन्होंने उनकी हालत खराब होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में चोरी की वारदात होने की बात सामने आ रही है। पीड़ित ने शिकायत में भी चोरी की बात ही लिखकर दी है। शिकायत के आधार पर घर में घुसकर चोरी की धाराओं बीएनएस की धारा 305, 331(4), 3 (5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर दी दुष्कर्म की धमकी
महिला रीता ने बताया कि दुर्गावती घर में अकेली थी। इसलिए वह उनके पास सोने के लिए आ गई थी। रात को जिस समय बदमाश मकान में घुसे तो उनकी आंख खुल गई। एक बदमाश हाथ में पेंचकस ले रहा था और दो के हाथ में बड़े-बड़े चाकू थे। उसने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने जान से मारने और दुष्कर्म करने की धमकी की। जिससे वह दहशत में आ गई और चुप होकर वहीं लेटे रहे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस का एक युवक आया।
प्लाट बेचकर बनाया था मकान
पूर्व निगम पार्षद रामचंद्र कादियान ने बताया कि पीड़ित परिवार चाय की दुकान कर अपना गुजारा कर रहा है।कुछ समय पहले उन्होंने अपना 100 गज का प्लाट बेचकर 50 गज में ए मकान में मकान मनाया था। उसी में से कुछ पैसे बचाकर बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे।

घर में चोरी की वारदात की सूचना पर टीम मौके पर गई थी। पीड़ित ने भी चोरी होने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर घर मं घुसकर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed