फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women robbed hostage

महिलाओं को बंधक बनाकर लूटा

Thu, 19 Dec 2013 12:04 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 19 Dec 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर के मॉडल टाउन में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट लिया। विरोध करने पर एक महिला को सिर पर चाकू मारकर घायल कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हो पाई। इस पर बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही भाग गए।
विज्ञापन


घटना के बाद घर वालों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना देनी चाही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पड़ोसियों ने मॉडल टाउन चौकी पर पहुंचकर वारदात की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार लूट की वारदात शहर के मॉडल टाउन में स्थित पुराना गैस गोदाम के पास एक घर में हुई। यह घर विजय सिंगला का है। वे पानीपत में ही ट्रेडिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन


वारदात के समय घर में विजय सिंगला की पत्नी कमलेश सिंगला, बेटी, बेटा और घर पर काम करने वाली एक महिला थी। शाम करीब पौने छह बजे 501 नंबर इस मकान में तीन नकाबपोश लोग घुस आए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद एक बदमाश ने चाकू के दम पर अलमारी की चाबियां मांगी। घर की मालकिन कमलेश सिंगला के विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर पर चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबी छीनकर तीनों बदमाशों ने अलमारी से नकदी, गहने और दो मोबाइल निकाल लिए। तीनों बदमाशों ने घर पर खड़ी मोटरसाइकिल ले जाने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हो पाई। इस पर नकाबपोश तीनों बदमाश पैदल ही भाग गए। घर वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करना चाहिए। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। घर वालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और कुछ लोगों ने मॉडल टाउन पुलिस चौकी पर पहुंचकर वारदात की सूचना दी।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिलाओं के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में महिलाओं ने बताया कि तीनों बदमाश घर से छह हजार रुपये नकद, चार सोने की अंगुठियां, अन्य गहने, मकान की चाबियां और दो मोबाइल ले गए हैं। महिलाओं ने आशंका जताई कि बातचीत के तरीके से इन लुटेरों में से दो बिहार और एक नेपाल का लगता था। थाना मॉडल टाउन प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में केस जर्द कर लिया गया है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पानीपत में पुलिस कंट्रोल रूम का 100 नंबर एक बार फिर बेकार साबित हुआ। लूट की घटना के तुरंत बाद महिलाओं ने 100 नंबर पर सूचना देनी चाहिए। लेकिन उनकी लुटेरों को पकड़ाने की उम्मीद उस समय फाख्ता हो गई जब पुलिस ने फोन नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार इस तरह फोन नहीं उठाने के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन उच्च अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।

पहले भी हो चुकी हैं वारदात

मॉडल टाउन क्षेत्र में पहले भी दो बदमाश पिस्तौल मारकर कार में सवार एक व्यापारी को लूटकर ले गए थे। लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम स्पीड ब्रेकर पर कार को रोककर दिया था। कृष्णा नगर निवासी संजीव चोपड़ा अपने कार्यालय से लौट रहे थे। सावन पार्क स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर पर संजीव ने कार की गति कम कर दी, इतने में नकाबपोश दो बदमाशों ने कार के आगे बाइक अड़ा दी। इस वारदात में नकदी और अन्य सामान लूटने के साथ-साथ लुटेरों ने संजीव का हाथ भी तोड़ दिया था।


इसके अलावा 11 मई 2013 को संदीप सिंघल अपने बेटे के साथ किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। घर पर संदीप की पत्नी पूनम सिंघल थी। माली पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई कर रहा था। दो युवक गेट से अंदर घुसे दरवाजा खुलते ही दोनों युवक जबरन घर में घुस गए। इसी वक्त नकाबपोश तीन बदमाश भी अंदर घुसे ओर माली को पकड़कर मकान के अंदर ले गया। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पूनम सिंघल और माली को बंधक बना लिया। पूनम से ज्वेलरी और नकदी निकालने को कहा। विरोध करने पर घायल कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed