फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women dies in Panipat police stopped funeral

पानीपत में तीन बच्चों की मां की मौत: मायके वालों को बिना बताया किया जा रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस ने रुकवाया

Fri, 24 Jan 2025 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 24 Jan 2025 05:40 PM IST
सार

पानीपत में तीन बच्चों की मां की मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को बिना बताए ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। तभी महिला के भाई को इस बात की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचा और पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन
Women dies in Panipat police stopped funeral
जानकारी देता मृतक महिला का भाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पानीपत के नूरवाला की मोतीराम कॉलोनी की विवाहिता की असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और बिना मायका वालों को सूचना दिए उन्होंने अंतिम संस्कार कर तैयारी शुरू कर दी। जब मायका पक्ष को इस बात का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस बुला ली। पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। मायका पक्ष का आरोप था कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इसी प्रताड़ना में उसकी मौत हो हुई है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


नूरवाला की गीता कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी बहन निशा (33) की शादी 14 साल पहले मोतीराम कॉलोनी निवासी सुलेंद्र के साथ हुई थी। वह तीन बेटों की मां की थी। एक माह पहले निशा तीसरे बच्चे की मां बनी थी। उसकी सास व उसके पति सुलेंद्र ने उनकी घर पर ही डिलीवरी कराई थी।इसके बाद से निशा बीमार रहती थी। उसको प्रताड़ित किया जाता था। सुलेंद्र के किसी महिला के साथ अवैध संबंध भी थे। 
विज्ञापन


पांच दिन पहले सुलेंद्र निशा को उनके घर लाया था। यहां दो दिन रहने के बाद बुधवार को उसे वापस ले गया था। उनको बताया गया कि निशा को असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने शुक्रवार सुबह नौ बजे सुलेंद्र के पास निशा का हाल जानने के लिए कॉल की तो उसने बताया कि निशा की मौत हो गई है। वह सूचना मिलते ही मोतीराम कॉलोनी में पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उनको शक है कि निशा की मौत बीमारी से नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने पुलिस को बुला लिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निशा की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed