फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women dazzled at 'Jashn-e-Jalwa', an event that brought together the spirit of Diwali, Dandiya, and Karva Chauth.

Panipat News: जश्न-ए-जलवा में महिलाओं ने बिखेरे जलवे, दिवाली-डांडिया और करवाचौथ का दिखा संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Women dazzled at 'Jashn-e-Jalwa', an event that brought together the spirit of Diwali, Dandiya, and Karva Chauth.
जश्न-ए-जलवा में प्रस्तुति देती महिलाएं। स्रोत : सोशल मीडिया
जश्न-ए-जलवा में महिलाओं ने बिखेरे जलवे, दिवाली-डांडिया और करवाचौथ का दिखा संगम
विज्ञापन

रैंप वॉक, मनोरंजक खेलों और लकी प्राइज ने बढ़ाई रौनक, 100 महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तियारा द क्राउन संस्था की ओर से महिलाओं के लिए जश्न-ए-जलवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन त्योहार, एक भव्य उत्सव थीम पर आयोजित समारोह में दिवाली, डांडिया और करवाचौथ की खुशियां एक साथ मनाई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन, आपसी मेलजोल और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना रहा। इसमें करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन नीरू शर्मा ने किया। रूचि धींगड़ा, पिंकी सैनी, प्रीति खुराना और तान्या मुख्य अतिथि रहीं। उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा और अंदाज का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों और उत्सवी माहौल ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। वहीं, लकी प्राइज की घोषणा से प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक संदीप शर्मा ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तियारा द क्राउन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed