फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Women Commission Chairperson Renu Bhatia will come to Panipat today.

Panipat News: महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया आज पानीपत आएंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Women Commission Chairperson Renu Bhatia will come to Panipat today.
पानीपत। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 12 मार्च को आधिकारिक दौरे पर पानीपत पहुंचेंगी। वे इस दौरान जिला जेल का निरीक्षण करेंगी और 13 मार्च को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं से जुड़े मामलों पर चर्चा करेंगी। साथ ही जनसुनवाई के दौरान पानीपत और करनाल जिलों के मामलों की सुनवाई भी की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी है। उन्होंने बताया कि वे दोपहर बाद जिला जेल का दौरा कर व्यवस्थाओं और महिला बंदियों से संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण करेंगी। 13 मार्च को कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में जिले में महिलाओं से जुड़े मामलों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगी। उपायुक्त डॉ.दहिया ने बताया कि इसी कड़ी में सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पानीपत और करनाल जिले से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed