फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman's purse stolen in Pathankot Express train

Panipat News: पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन में महिला का पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse stolen in Pathankot Express train
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर पठानकोट ट्रेन में मॉडल टाउन पानीपत निवासी एक महिला का पर्स चोरी हो गया। मामला 27 जनवरी का है। जब महिला पानीपत से पुरानी दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते समय किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में महिला के एक चैन, एक लॉकेट, एक मंगलसुत्र, एक छुमकी, एक अंगुठी सभी चीजें सोने की थी। महिला ने सोनीपत पहुंचकर मामले की जानकारी जीआरपी को दी। सोनीपत जीआरपी ने शून्य एफआईआर दर्ज करने के बाद डाक से जीआरपी पानीपत को शिकायत भेज दी। एकता निवासी मॉडल टाउन पानीपत ने दी शिकायत में बताया था कि वह 27 जनवरी को पुरानी दिल्ली जाने के लिए पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। उसी समय किसी अज्ञात ने उसका पर्स चोरी कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी सूरत पाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed