फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman who cheated lakhs on remand for two days

Panipat News: लाखों की ठगी करने वाली महिला दो दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Woman who cheated lakhs on remand for two days
पानीपत। थाना सदर पुलिस ने छात्र को विदेश भेजने के नाम पर 28.07 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सोमवार को गिरोह की सरगना आरोपी महिला को चंडीगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान महिला से बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि वह सलीका वधवा उर्फ जश बाजवा निवासी अबोहर गांव, फाजिल्का, पंजाब को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अगस्त 2023 में विजयपाल निवासी ददलाना ने शिकायत देकर बताया था कि उसका भतीजा विशाल विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाना चाहता था। नवंबर 2021 में चंडीगढ़़ से सपायर कंपनी की कर्मी रिया व एकता ठाकुर का विशाल के पास फोन आया और कहने लगी कि क्या वह कनाडा का स्टडी वीजा लगवाना चाहते हो। इसके बाद जश बाजवा नाम की महिला का फोन आया जिसने अपने आप को सपायर कंपनी की मालिक बताया। महिला ने फोन पर विशाल से कहा कि उनकी कंपनी सरकार से मान्यता प्राप्त है और 14 साल से बाहर भेजने का काम कर रही है। उसने उनके बहकावे में आकर उन्हें 2807391 रुपये उन्हें दे दिए लेकिन उन्होंने उसको स्टडी वीजा नहीं दिया। जब वह पैसे मांगने लगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed