{"_id":"6a69a40ef033279a9207937e","slug":"woman-took-her-own-life-by-consuming-acid-nine-years-after-love-marriage-in-panipat-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: प्रेम विवाह के 9 साल बाद महिला ने तेजाब पीकर दी जान, पति शराब पीकर करता था मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: प्रेम विवाह के 9 साल बाद महिला ने तेजाब पीकर दी जान, पति शराब पीकर करता था मारपीट
Wed, 29 Jul 2026 12:26 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:26 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक, पति शराब के नशे में मारपीट करता था। जिस कारण नेहा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। नेहा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत में तहसील कैंप थाना क्षेत्र की वधवाराम कॉलोनी में एक 29 वर्षीय महिला ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका की पहचान नेहा (29) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नेहा ने करीब 9 साल पहले अपने पहले पति से तलाक लेकर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि नेहा और उसका वर्तमान पति गौरव दोनों एक ही कॉलोनी के रहने वाले थे। शादी के बाद से दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, पति शराब के नशे में मारपीट करता था। जिस कारण नेहा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। नेहा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
तहसील कैंप थाना पुलिस का कहना है कि मामले में मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।