फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman thrown out with child for not giving Creta car and Rs 5 lakh as dowry

Panipat News: दहेज में क्रेटा कार और पांच लाख रुपये न देने पर महिला को बच्चे सहित निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out with child for not giving Creta car and Rs 5 lakh as dowry
पानीपत। दिवान नगर में ससुरालियों ने बहु को मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति समेत छह लोग उससे दहेज में क्रेटा कार और पांच लाख रुपये नकदी की मांग कर रहे थे, उसने मना किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उनकी पांच बार पंचायत हुई, लेकिन फिर भी उनका समझौता नहीं हुआ। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिबाग कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी अगस्त 2020 को नमन भटेजा निवासी दिवान नगर के साथ शादी हुई थी। शादी में उनके करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद वह ससुराल गई तो उसे आरोपियों ने कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति ने 10 लाख रुपये नकद या कार की मांग की। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। उसे कहा कि मांग पूरी नहीं की तो वह उसे घर में नहीं रखेंगे। उसके मायके पक्ष ने पति को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पति ने क्रेटा कार, पांच लाख रुपये नकदी, ससुर सोने की अंगूठी, तीन ननदों ने झुमकों की मांग की। मना करने पर मारपीट की। आरोप है कि इसी वजह से उसे खाने-पीने को सामान नहीं दे देते थे, जिस कारण उसकी हालत खराब रहने लगी।
विज्ञापन

वह गर्भवती हुई तो ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रही। डिलीवरी से कुछ दिन पहले पति उसे लेकर गया। उसने बेटे को जन्म दिया, जिसके लिए भी आरोपियों ने दहेज की मांग की। पांच महिने बाद झगड़ा हुआ और उसे फिर घर से निकाल दिया। उसका बच्चा भी उससे छीन लिया। वह रोते हुए किसी तरह घर पहुंची। सुबह पंचायत हुई आरोपी गलती मान कर उसे घर ले गए, लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उनकी पांच से छह बार पंचायत हुई,लेकिन समझौता नहीं हुआ। वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed