फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman's face lit on murder

हत्या कर महिला कर चेहरा जलाया, तीन दिन में तीसरी अज्ञात लाश मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
woman's face lit on murder
गांव बुढ़शाम के पुल से दिवाना रोड की तरफ नहर किनारे झाड़ियों में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसका मुंह जलाया गया था। सूचना मिलने पर सरपंच पति मौके पर ग्रामीणों सहित पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए जांच के लिए नमून एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरपंच पति राजकुमार निवासी बुढ़शाम ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे ग्रामीण ने फोन कर दिवाना रोड पर औरत की जली हुई अर्धनग्न लाश होने की सूचना दी। जिसके बाद वो अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। सूचना लगते ही डीएसपी, थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे वहीं एफएसएल की टीम ने भी मौका निरीक्षण करते हुए जांच के नमूने एकत्रित किए। आग के कारण महिला मुंह व छाती पूरी तरह से जल गई थी। जिससे प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए जला दिया। सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उस समय शव में से धुंआ उठ रहा था। जिससे लगता है कि वारदात को कुछ घंटे पहले ही अंजाम दिया गया था। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए केस दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है। तीन दिन तीन ब्लाइंड वारदात, दहशत- तीन दिन में तीन अज्ञात महिलाओं की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त की पोल खुली
तीनों ब्लाइंड वारदातों ने पुलिस गश्त के दावों की भी पोल खोल रही है। सोमवार को शमशान घाट के सामने ड्रेन 6 में महिला का अर्धनग्न शव मिला और स्थानीय पुलिस अभी उस मामले में उलझी हुई थी कि मंगलवार को उससे 80 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में अज्ञात महिला का जले हुए कंकाल ने हड़कंप मचा दिया। दोनों ब्लाइंड वारदात के बाद अब तीसरा शव बुढ़शाम पुल के पास दिवाना रोड पर मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त मिटाने के लिए महिला के चेहरे को जलाया गया था। तीन दिन में तीन ब्लाइंड वारदात ने क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त करने की बात करती है तो अपराधी आसानी से ड्रेन में शव फैंकने, रेलवे ट्रैक के पास झांडियों और दिवाना रोड पर दो महिलाओं के शव जलाने के बाद आसानी से कैसे निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed