फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman reached in-laws' house on information of second marriage, created ruckus

Panipat News: दूसरे निकाह की सूचना पर ससुराल पहुंची महिला, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman reached in-laws' house on information of second marriage, created ruckus
पानीपत। नूरवाला की मुखीजा कॉलोनी में युवक के दूसरा निकाह करने की सूचना पर पत्नी अपने ससुराल पहुंच गई। यहां पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पत्नी ने पति पर तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ने का आरोप लगाया। महिला ने तहसील कैंप थाना पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने यहां पहुंचकर दोनों का पक्ष जाना। पत्नी का आरोप था कि उसे तलाक दिए बिना उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया। युवक का कहना है कि उसका कोर्ट में तलाक हाे चुका है। पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस थाना में बुलाया और कोर्ट के कागजात जांचे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नूरवाला निवासी आसमा ने बताया कि उसका 12 साल पहले अब्दुल के साथ निकाह हुआ था। एक साल पहले उसके पति अब्दुल ने उसको तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया था। वो किराए पर दूसरे मकान में रह रही थी। उसका पति अब्दुल उसको परेशान करता था। अब पति अब्दुल ने बुधवार को बिना उसे कोर्ट में तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया। जब उसे इसकी सूचना मिली तो वह अपनी ससुराल में पहुंची। यहां पति अब्दुल ने कहा कि उसे जो करना है कर ले अब उसने दूसरा निकाह कर लिया है। उसने तहसील कैंप थाना पुलिस में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस संबंध में अब्दुल का कहना है कि उसका कोर्ट के माध्यम से तलाक हुआ है। उसने आसमा को तीन लाख रुपये भी समझौते के दिए हैं। वो छह बच्चों का पिता है। पांच बच्चे उसके पास हैं। उसने तलाक के बाद दूसरा निकाह किया है। आसमा के सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में ये मामला नहीं आया है। वो इस बारे में जांच कराएंगे। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed