फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman murdered and body thrown into drain, suspicion of rape

Panipat News: महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered and body thrown into drain, suspicion of rape
पानीपत/बापौली। शिमला गुजरान गांव के गंदे नाले में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। महिला की हत्या कर शव को कट्टे में डालकर फेंका गया है। कट्टे से शव का एक पैर बाहर निकला था। कुत्तों ने पैर को नोंच रखा था। महिला का चेहरा भी पूरी तरह से सड़ चुका है। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महिला के शव की सूचना बापौली थाना पुलिस को दी। बापौली थाना क्षेत्र के डीएसपी कृष्ण कुमार, एसएचओ अतर सिंह व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एफएसएल की टीम ने प्लास्टिक के कट्टे को कब्जे में लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि उन्हें वीरवार सुबह नौ बजे गांव शिमला गुजरान के गंदे नाले में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। महिला के शव को किसान कुलदीप सिंह ने देखा। वो उस दौरान नाले के पास से गुजर रहा था। एक कट्टे को कुत्ते नोंच रहे थे। उसको बदबू से कट्टे में किसी संदिग्ध वस्तु का आभास हुआ। उसने पास आकर जांचा तो कट्टे से बाहर एक पैर लटका हुआ था। उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। फिर उन्हें इसकी सूचना मिली। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कट्टे से महिला के शव को निकला गया।
विज्ञापन

जांच में महिला की आयु लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। शव अर्धनग्न हालत में था। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या 10-15 दिन पहले की गई है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। महिला के गले पर कट का निशान है। प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


कानों की बालियाें व पाजेब से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास
महिला के शरीर पर ब्रांडेड कपड़े मिले है। इनसे प्रतीत हो रहा है कि महिला किसी संपन्न परिवार की है। महिला के दोनों कानों में छह बालियां मिली है। जो देखने में सोने की प्रतीत हो रही है। एक पैर में पाजेब है। अब पुलिस इन गहनों के माध्यम से ज्वेलर्स तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ज्वेलर्स के माध्यम से इनके खरीदार तक पहुंचने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed