फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman murder in Panipat Haryana Crime

पानीपत में महिला की हत्या: जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, ईंटों से सिर और चेहरा कुचला

Sat, 03 Jan 2026 03:36 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 03:36 PM IST
सार

पानीपत में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जंगल में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Woman murder in Panipat Haryana Crime
पानीपत में महिला की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना इसराना क्षेत्र के भाऊपुर गांव के जंगल में शुक्रवार रात को 35 वर्षीय एक महिला की सिर और चेहरे को ईंटों से कुचलकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। महिला का अर्धनग्न शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पैर में साड़ी बांधकर शव को 50 मीटर दूर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंका गया। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें, गिलास और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं।

विज्ञापन


अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब पार्टी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना इसराना पुलिस ने शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने भाऊपुर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में शनिवार दोपहर को एक महिला का खून से लथपथ अर्धनग्न शव पड़ा देखा। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान थे। महिला की साड़ी उसके पैरों में बंधी हुई थी। डीएसपी आत्माराम और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की। शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर ट्यूबवेल का एक कोठरा है। यहां पर शराब और कोल्ड ड्रिंक   की खाली बोतल, तीन गिलास और नमकीन के कुछ पैकेट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या आरोपियों ने पहले शराब पार्टी की। इसके बाद किसी बात पर विवाद होने पर महिला की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई।

घटनास्थल पर खून भी पड़ा मिला। इसके बाद आरोपियों ने महिला के एक पैर में साड़ी बांधकर शव को 50 मीटर दूरी तक घसीटकर खेत में मेढ़ के साथ फेंक दिया। प्रथम दृष्टया में महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।

शव की नहीं हुई शिनाख्त

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला देखने में प्रवासी लग रही है। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में महिला की जानकारी की है। लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस कारण पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed