फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman killed in two cars collision, two injured including son-in-law

तेज रफ्तार कार ने सामने से मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, दामाद समेत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in two cars collision, two injured including son-in-law
पानीपत। रिफाइनरी रोड पर दिल्ली पैरलल नहर के पास तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे में शेरा गांव निवासी कार चालक महिला की मौत हो गई, जबकि दामाद और एक युवक घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। दामाद ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करनाल के गांव कैमला निवासी संदीप ने बताया कि वह शनिवार को अपनी सास शेरा गांव निवासी नेहा चौधरी (45) पत्नी बलवान सिंह और गांव के ही सुनील के साथ गाड़ी से करनाल गए थे। शाम साढ़े सात बजे रिफाइनरी रोड होते हुए दिल्ली पैरलल नहर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी उसकी सास नेहा चौधरी चला रही थीं। सुनील साइड वाली सीट पर और वह पीछे बैठा था। सास और सुनील को गंभीर चोट लगी। वह दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने सास नेहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील की हालत गंभीर बताते हुए उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। दामाद ने बताया कि उसकी सास के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। सास एक पार्टी से जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed