{"_id":"656e316660028b49790db087","slug":"woman-gives-birth-to-baby-girl-in-e-rickshaw-panipat-news-c-244-1-pnp1003-10132-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन
पानीपत। उग्रा खेड़ी से जिला नागरिक अस्पताल लाते हुए एक गर्भवती ने लाल बत्ती चौक के पास ई- रिक्शा में बच्ची को जन्म दे दिया। नागरिक अस्पताल की नर्सिंग स्टॉफ ने इमरजेंसी के बाहर ई-रिक्शा के चारों ओर चादर लगाकर प्रसव संपन्न कराया और जच्चा-बच्चा को प्रसूति वार्ड में शिफ्ट किया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है।
गांव उग्राखेड़ी निवासी नसीम बानो ने बताया कि उसकी बहू नौ माह की गर्भवती थी। इससे पहले एक बेटे की मां है। उसकी बहू को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हो गई। उसने आशा कार्यकर्ता को इस बारे में बताया। आशा कार्यकर्ता अपने काम से बाहर थी। उनके कहने पर गर्भवती को ऑटो में अस्पताल ले जा रही थी। जीटी रोड लाल बत्ती चौक के पास उसने ई- रिक्शा में बच्ची को जन्म दे दिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड में नर्सिंग स्टॉफ को इस बारे में बताया । नर्सिंग स्टॉफ ने ई- रिक्शा के चारों और चादर बांधकर प्रसव पूरी तरह संपन्न कराया और जच्चा-बच्चा का प्रसूति वार्ड में शिफ्ट कराया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। वहीं इस बारे में अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. लिपिका का कहना है गर्भवतियों को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार प्रसव से 24 घंटे पहले अस्पताल लाना चाहिए। गर्भवतियों की जान से खिलवाड़ न करें।