फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman Durga Shakti in the parade and Bal Vikas School first in group dance.

Panipat News: परेड में वूमैन दुर्गा शक्ति और सामूहिक नृत्य में बाल विकास स्कूल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Woman Durga Shakti in the parade and Bal Vikas School first in group dance.
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा रहे। उन्होंने ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया मार्च पास्ट में पुलिस व अन्य टुकड़ियों ने परेड की शानदार प्रस्तुति दी। पुलिस की वन प्लस वूमेन दुर्गा शक्ति 8.5 अंक लेकर प्रथम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल विकास स्कूल प्रथम रहा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 59 लोगों को सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों मेंं उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित भी किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय व जीडी गोयनका स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। राजवीर सिंह, रघुवीर सिंह, कैप्टन जोगिंदर सिंह समालखा व राजबीर सिंह मांडी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। परेड में वन प्लस वूमेन दुर्गा शक्ति जिला करनाल ने 8.5 अंक प्राप्त किया, जबकि एक प्लाटून वूमेन पुलिस हरियाणा ने 7,0 व वन प्लस प्रो एसआई (मेल) पुलिस डिपार्टमेंट जिला पानीपत ने 7.5 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


विशेष उपलब्धियों के लिए इन लोगों को किया सम्मानित

समारोह में कृषि विभाग के स्टेनो टाइपिस्ट आजाद कुमार, सब अर्बन सब डिवीजन यूएचबीवीएन के एसडीओ नरेंद्र जागलान, जेई सुखदेव, रमेश कपूर, कुमारी रंजीता कौशिक, मतलौडा के पटवारी सुधांशु को सम्मानित किया। राहुल को सराहनीय कार्य, ज्योति को नेशनल गेम 2015 में कबड्डी में स्वर्ण पदक और निहाल को नेशनल स्कूल गेम 2023-24 में कांस्य मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया। इसराना उपमंडल के लिपिक साहिल, अमित कुमार मुख्य अग्निशमन पानीपत, अग्निशामक राजवीर, दीपक कुमार, एडवोकेट संजय गोस्वामी, सवीता, एससीयूएचबन के एसई धर्म सुहाग, एक्सईएन आदित्य कुंडू, एसडीओ मनोज कुंडू, मतलौडा एसडीओ सत्यवान, निगम के जेई अजय छौक्कर, रिंकू, शिक्षक अनिल कुमार, जेई रामपाल शर्मा, डॉ. सविता व सतीश कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग, कर्नल चंद सरोवर, सुनीता कश्यप, पूजा शर्मा, मोना शर्मा, गुलाब सिंह, डॉ. रविंद्र अंतिल, अनिल, प्रदीप उपाध्याय, जगदीश डोलिया, यतीम रावल, बोधराज श्योराण, नरेंद्र गुप्ता, अरविंद सिंह लाडी, एएसआई मनदीप सिंह, जगपाल, शिक्षिका रुबीला, पटवारी कुलदीप हुड्डा, रवि मान, सुभाष पटवारी, सुरेंद्र मलिक, प्रवीण कुमार,हरमेश चंद्र, अशोक कुमार, आरजू , दीपक फोर, एमटीओ राजेश मलिक, डॉ. राजेश मलिक, डॉ. हेमा रमन, चमन गुलाटी, दर्शन बधवा, कुलदीप ढूल, सरपंच दिलबाग सिंह आट्टा को सम्मानित किया गया।

खंड कृषि अधिकारी सेवा सिंह, जेई मंजीत कुमार, यूडीसी योगेश कुमार, सुनील कुमार, एफसीपी दीपांशु, सोनिया, शिक्षक हितेश चंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार, शम्मी शर्मा, अग्निशामक लख्मीचंद, एसडीओ एचएसआरडीसी रविंद्र कादियान, त्वचा विशेषज्ञ डॉ. मोना शर्मा, डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा, हिमांशु चुघ, मुख्य शिक्षक संजय, सेवादार ठाकुर प्रसाद शर्मा व उपायुक्त के निजी सहायक दीपक भाटिया को सम्मानित किया। लिपिक रोमित, राजेंद्र मलिक, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कुमार, डॉ. केतन भारद्वाज, डॉ. आनंद सेवादार व जेई किशन चावला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed