फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman dies due to ill treatment of husband

पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने दी जान, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
woman dies due to ill treatment of husband
गांव हथवाला में एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति और महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हमीद निवासी राझद, शामली यूपी ने बताया कि करीब 19 साल पहले उसने अपनी बेटी रिजवाना की शादी इकरामू निवासी हथवाला के साथ की थी। उनके चार बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि इकरामू के पांच-छह वर्ष से एक महिला से अवैध संबंध हैं। दोनों मिलकर उसकी बेटी रिजवाना के साथ आए दिन मारपीट करते थे। पहले भी उसने अपनी बेटी को समझा बुझाकर घर बसाने के लिए समझाया था, लेकिन इकरामू और महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और वीरवार को उसके पति ने उक्त महिला के कहने पर मारपीट करते हुए बेटी को सल्फास की गोलियां दी थीं। रिजवाना ने फोन पर उन्हें इस बारे में बताया और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बयान के आधार पर इकरामू व महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed