फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman dies, another injured in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में महिला की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, another injured in road accident
पानीपत। रोहतक बाइपास पर एक अज्ञात गाड़ी चालक ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं , परिजनों की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 29 पुलिस को दीवाना गांव निवासी कर्मबीर ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां बाला देवी और उसकी चाची चारा लेने घर से निकली थी। जब उसकी मां और चाची दीवाना रोहतक बाइपास शनि मंदिर के पास रोड पार कर रही थी तो डाहर गांव की ओर से आ रहे एक तेज गति के वाहन ने उनको सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी सवार गाड़ी के साथ फरार हो गया। इस दुर्घटना में उसकी मां के सिर, दाहिने पैर और पेट में काफी चोटें आई हैं। वहीं, उसकी चाची बाला को नाक, कान, मुंह पर काफी चोटें लगी। उन्होंने तभी डायल 112 पुलिस को फोन कर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed