{"_id":"69e93e746283f04974017689","slug":"woman-dies-after-swallowing-poisonous-substance-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155905-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
विज्ञापन
इसराना। इसराना की बंजारा कॉलोनी की कमलेश (38) की मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये, प्लॉट व गाड़ी न मिलने पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति विकास, देवर अमन, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आदियाना गांव के कृष्ण ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बहन की कमलेश की शादी 15 सितंबर 2024 को सींक गांव के विकास के साथ की थी। वे अब बंजारा कॉलोनी इसराना में रहते हैं। कमलेश की इससे पहले शादी सोनीपत के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी है।
वहीं विकास भी पहले से शादीशुदा था और उनकी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। उनका भी एक बेटा है। शादी के दौरान पहले ही तय हो गया था कि दोनों बच्चे उनके साथ रहेंगे। शादी के समय ससुराल पक्ष ने दहेज लेने से भी मना कर दिया था। कृष्ण का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने दो लाख रुपये, प्लॉट और एक गाड़ी दहेज में देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चार दिन पहले आरोपी विकास ने उनकी बहन को घर से निकालने की धमकी दी। कृष्ण ने बताया कि मंगलवार को पहले विकास का फोन आया। फिर कमलेश ने फोन कर बताया कि पति विकास और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की है। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कमलेश ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। जिसे रोहतक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।