फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman dies after fever, relatives claim it was dengue

बुखार के बाद महिला की मौत, परिजनों ने दावा कि डेंगू था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after fever, relatives claim it was dengue
पानीपत। गांव नवादा आर निवासी एक 42 वर्षीय महिला की बुखार के बाद एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि महिला को डेंगू था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत होने से इंकार किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। गौरतलब है कि सितंबर में गांव डाहर में भी संदिग्ध डेंगू से एक महिला की मौत का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

नवादा आर गांव के तेजवान ने बताया कि उसकी पत्नी सुनील देवी (42) को दिवाली के दिन बुखार आया था। उसने उसे पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह डेंगू से ग्रस्त थी। शुक्रवार रात को उनकी एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदुजा का कहना है कि अब तक महिला की डेंगू से मौत की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। गांव नवादा आर में टीम भेजेंगे और महिला की जांच रिपोर्ट की जांच करेंगे।
विज्ञापन

इस साल अब तक 178 केस मिले
इस बार डेंगू अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। पिछले साल 30 अक्तूबर तक जिले में डेंगू के केस 110 थे। इस साल अब तक 178 केस मिल चुके हैं। सितंबर तक शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के केस अधिक मिल रहे थे। अब शहरों में एकाएक डेंगू के केस बढ़े हैं। अब तक शहर में 108 और ग्रामीण क्षेत्र में 70 केसों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल : केस
2017 : 469
2018 : 133
2019 : 04
2020 : 272
2021 : 287
2022 : 178 अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed