फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman death in accidents, girl injured

हादसों में महिला की मौत, बच्ची घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman death in accidents, girl injured
पानीपत। जीटी रोड स्थित होटल गोल्ड के पास एक वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दूसरे हादसे में चौटाला रोड पर सड़क पार कर रही 10 वर्षीय बच्ची कार की टक्कर से घायल हो गई। शिकायत पर मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मांडी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह निजी काम से सरकारी अस्पताल में गया था। जहां पर शव गृह के अंदर रखे महिला के शव को उसने पहचान लिया। राजेश ने बताया कि वह महिला जीटी रोड पर गोल्ड होटल के पास भीख मांगती थी। उसने कई बार महिला को घूमते हुए देखा है। वह पुल के नीचे सो जाती थी।
विज्ञापन

सोमवार को अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला के दोनों पैर टूट गए थे और सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे शव गृह में रखवा दिया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे है, 72 घंटे तक कोई वारिस न मिलने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजीव कॉलोनी निवासी जय सिंह ने बताया कि वह चौटाला रोड पर मुकेश की फैक्टरी में ठेकेदारी का काम करता है। 26 दिसंबर को शाम पांच बजे वह फैक्टरी में था। तभी देखा कि सड़क पार करती 10 वर्षीय रोशनी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन उन्होंने आरोपी की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। वह बच्ची को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां हालत गंभीर देख उसे डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed