फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman crushed to death by tractor in factory

Panipat News: फैक्टरी में ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by tractor in factory
सनौली। कुराड़ गांव के पास कंबल फैक्टरी में काम करते समय ट्रैक्टर चालक ने महिला केला देवी (58) को कुचल दिया। ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर से गुजरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी के मालिक और ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे सुनील के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सनौली खुर्द निवासी सुनील ने बताया कि उनकी मां केला देवी कुराड गांव में कंबल फैक्टरी में काम करतीं थी। शनिवार दोपहर को जब फैक्टरी में ट्रैक्टर मशीन से कंबलों को दूसरे वाहन में लोड कर रहे थे तभी ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया। उसे इलाज के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर चालक और फैक्टरी के मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed