फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman commits suicide by hanging herself under suspicious circumstances

Panipat News: महिला ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself under suspicious circumstances
पानीपत। देशराज कॉलोनी में सोमवार को एक महिला ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। परिजनों ने अपने स्तर पर महिला की कई बार काउंसलिंग भी की थी, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


देशराज कॉलोनी निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उसकी बेटी जया (24) की सात साल पहले कॉलोनी के ही रवि के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद जया ने बेटे को जन्म दिया। अब बेटे की उम्र चार साल है। रवि एक निजी कंपनी में काम करता है। जया काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह घर में भी किसी से सही प्रकार से बात नहीं करती थी। उन्होंने कई बार जया से परेशानी जानी, लेकिन वो कुछ नहीं बताती थी। उन्होंने जया की काउंसलिंग भी की । रविवार रात को जया अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। पति रवि दूसरे कमरे में सो रहा था। जब सुबह जया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर जया का शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने यहां परिजनों से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed