{"_id":"6935de2c335b43d94d0f9604","slug":"woman-arrested-for-beating-child-released-after-investigation-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148408-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चे की पिटाई करने वाली महिला गिरफ्तार, जांच कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चे की पिटाई करने वाली महिला गिरफ्तार, जांच कर छोड़ा
Mon, 08 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में पार्क में खेल रहे बच्चे की पिटाई करने के मामले में आरोपी महिला शशि निवासी सेक्टर 18को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शामिल जांच कर थाने से ही छोड़ दिया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। अब उनके खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जाएगा।
थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के सेक्टर-18 में 24 नवंबर को एक महिला ने पार्क में खेल रहे बच्चे की पिटाई की थी। बच्चा महिला से बचकर एक घर में घुस गया तो आरोपी महिला वहां पर भी घुस गई और बच्चे को पीटा था। उसकी कमीज और बनियान तक फाड़ दी। उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में बच्चे के परिजनों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना सेक्टर-13-17 में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 75 और बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) व 333 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने महिला को थाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया और जांच में शामिल कर उसके बयान दर्ज किए। साथ ही आरोपी महिला को थाने से ही छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी किरण ने बताया कि आरोपी महिला को जांच में शामिल कर बयान दर्ज किए गए है। आरोपी के खिलाफ जल्द ही अदालत में चालान पेश किया जाएगा।