फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   woman accused of attacking her in laws

महिला ने ससुराल वालों पर हमला करने का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
woman accused of attacking her in laws
गांव देहरा की महिला ने अपने पति सहित ससुराल वालों पर अन्य लोगों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर अधमरा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गीता ने बताया कि उसकी शादी मंजीत निवासी गांव नादनौर, सोनीपत के साथ मार्च 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति, सास, जेठ, नन्द बहुत बुरी मारपीट करते थे। दो सप्ताह पहले 8 जुलाई को वह तंग होकर मायके आ गई थी। 17 जुलाई रात 11 बजे उसका पति मंजीत, अपने भाई व सात-आठ अन्य लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंचा। दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर घुस आए। हमलावरों तेजधार हथियारों से उसके सहित पिता, माता व भाई को अधमरा कर दिया और जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed