फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Withdrawal of Rs 33,500 from account by changing debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले साढ़े 33 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 33,500 from account by changing debit card
पानीपत। किशनपुरा चौक के पास स्थित एसबीआई के बूथ में एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने उसके खाते से साढ़े 33 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पीड़ित को उसकी मदद का झांसा देकर उसके हाथ से डेबिट कार्ड लिया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी बीर सिंह ने बताया कि वह एक अक्तूबर की शाम पांच बजे गोहाना रोड पर किशनपुरा चौक के पास एसबीआई के एटीएम बूथ से घरेलू काम के लिए तीन हजार रुपये निकालने गया था। वह पैसे निकाल रहा था। इसी वक्त दो युवक बूथ में आए और उसकी पैसे निकालने में मदद करने की बात कहने लगे। इन्होंने उसके हाथ से उसका डेबिट कार्ड ले लिया और उसको मशीन से तीन हजार रुपये व डेबिट कार्ड दे दिए। उसने शुक्रवार दोपहर को अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। वह बैंक में गया और अपने खाते का बैलेंस जांचा तो खाते से साढ़े 33 हजार रुपये निकले हुए थे। एटीएम बूथ में मिले उन युवकों ने उसका कार्ड बदलकर उसके खाते से रुपये निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed