फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Withdraw 78 thousand from the account by becoming a bank employee

Panipat News: बैंक कर्मचारी बन खाते से निकाले 78 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 78 thousand from the account by becoming a bank employee
पानीपत। ठगों ने मनमोहन नगर निवासी युवक को बैंक कर्मचारी बनकर कॉल की। ठग ने लोन पास होने की बात कहकर उससे बैंक खाते की जानकारी ले ली और उसके खाते से 78 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बबैल रोड स्थित मनमोहन नगर निवासी शहजाद ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसका लोन पास हो गया है। उसके लोन के पैसे बैंक में आ चुके हैं। फिर फोन करने वाले ने उससे उसके बैंक खाते की जानकारी ली। फिर उसने उसके पास एक लिंक भेजा। उसने लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी भरी तो उसके खाते से 78253 रुपये निकल गए। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन


बॉक्स

मोबाइल हैक कर निकाले 86 हजार

सेक्टर छह निवासी सुनील ने बताया कि 21 अक्तूबर को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले उसको बातों में उलझा लिया और उसके मोबाइल को हैक कर लिया। उसने उसका मोबाइल हैक कर उसके खाते से 86 हजार रुपये निकाल लिए। उसने धोखाधड़ी की यह शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed