फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Withdraw 50 thousand from account by changing debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 50 thousand from account by changing debit card
पानीपत । दो युवकों ने संजय चौक के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ोदरा के एटीएम बूथ में युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। युवक यहां पर एटीएम कार्ड का पिन कोड़ बनाने आया था। युवक ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित आरके पुरम निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। उसका बैंक ऑफ बड़ोदरा में खाता है। उसने अभी भी डेबिट कार्ड बनवाया है। वह संजय चौक के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ोदरा के एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड का पिन कोड़ बनाने गया था। वह यहां अपना पिन बना रहा था। इसी वक्त बूथ में दो युवक आए। यह दोनों उसको बोले कि पिन ऐसे नहीं बनता। उन्होंने मदद का झांसा देकर उसके हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया। फिर उसको डेबिट कार्ड वापस दे दिए। उससे पिन कोड़ नहीं बना। जब वह घर गया तो उसे मोबाइल पर बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला। उसने डेबिट कार्ड जांचा तो उसे डेबिट कार्ड बदला मिला। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed