फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Withdraw 44 thousand by changing debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 44 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 44 thousand by changing debit card
पानीपत। संजय चौक स्थित एटीएम बूथ पर दो युवकों ने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पहले पीड़ित को मदद का भरोसा देकर उसके हाथ से डेबिट कार्ड लिया था। इसी वक्त उसका डेबिट कार्ड बदल लिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मनमोहन नगर निवासी संतप्रसाद उसको घरेलू काम के लिए पैसों की जरूरत थी। वह संजय चौक स्थित केनरा बैक के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। जब वह बूथ से पैसे निकलवाने की कोशिश कर रहा था। तभी बूथ में दो युवक आए। वह उससे बात करने लगे और पैसे निकालने में मदद करने की बात कहने लगे। इन्होंने उसके हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया। वह पैसे निकालने लगे लेकिन पैसे नहीं निकले। इन्होंने उसे कहा कि मशीन में कोई दिक्कत है। कहीं और से निकलवा ले। वह डेबिट कार्ड लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसे मोबाइल पर खाते से 44 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जब उसने अपना डेबिट कार्ड जांचा तो यह बदला हुआ था। इन युवकों ने उसको डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से पैसे चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed