फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   With the introduction of general tickets, 50 percent passengers increased

जनरल टिकट शुरू होने से बढ़े ज्यादा यात्री,टिकट लेकर एक्सप्रेस में कर पा रहे सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
With the introduction of general tickets, 50 percent passengers increased
पानीपत। जनरल टिकट शुरू होने से रेल में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर जिले के लोगों में रेलयात्रा का रुझान बढ़ने लगा है। इससे वे कम पैसे में सुरक्षित सफर करने का मौका पा रहे हैं। जबकि पहले जनरल टिकट लेने के लिए उन्हें इसका 15 दिन पहले रिजर्वेशन कराना पड़ता था। अब यह सुविधा हाथोंहाथ मिल रही है। इससे दिल्ली, हिमाचल, यूपी और अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जनरल टिकट न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब 15 जून से अलग अलग रूट पर जाने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेन में पानीपत स्टेशन से भी जनरल टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। इससे पानीपत से हिमाचल, पंजाब और यूपी जाने वाले यात्रियों की संख्या पहले से 50 प्रतिशत बढ़ गई है। पहले यात्रियों को रिजर्वेशन और आपातकाल में जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल टिकट शुरू होने से यात्रियों को फायदा हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि जनरल टिकट होने से वे एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर पा रहे हैं, जिससे समय के साथ पैसे भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों का कहना
पहले पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने के लिए बस में सफर करना पड़ता था। इससे किराए के साथ समय भी ज्यादा लगता था। अब फिर से जनरल टिकट शुरू होने से 50 रुपये की टिकट लेकर कुरुक्षेत्र काफी कम समय में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीवेश गाहल्याण, यात्री
रेलवे ने काफी देर से पानीपत से जनरल टिकट शुरू किया है। अंबाला और दिल्ली में सभी एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट एक साल से शुरू हैं। देर से ही सही मगर टिकट शुरू होने से यात्रियों के लिए सहूलियत बढ़ी है।
- अजीत कुमार,यात्री
वर्जन-
जनरल टिकट से बढ़े यात्री
रेलवे की ओर से जनरल टिकट शुरू की गई है। इसका यात्रियों को काफी लाभ मिल रहा है। अब रोजाना यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
- इंदरपाल खोसला, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed