{"_id":"5925c23e4e972330b18c9533dcd3e7a1","slug":"winter-holidays-in-schools-increased-to-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 14 तक बढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 14 तक बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 10 Jan 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी है। अब 15 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इसके बाद बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। शिक्षा विभाग ने एक जनवरी को सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी थीं।
10 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड के कारण छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया गया। मौसम विशेषज्ञ अगले कई दिनों तक ठंड बढ़ने के संकेत दे रहे हैं।
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की छुट्टियों को 14 जनवरी तक बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा है कि 15 जनवरी से स्कूल नियमित रूप से लगाए जाएंगे। निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को छुट्टियों के विषय में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
एक दिन में मिली चार दिन की छुट्टी
शिक्षा विभाग की ओर से एक दिन की छुट्टी घोषित करने पर विद्यार्थियों को चार दिन की छुट्टी मिल गई है। 10 जनवरी को छुट्टियां खत्म हो गई हैं और 11 जनवरी को माह का दूसरा शनिवार है।
विभाग के नियमानुसार दूसरे शनिवार की छुट्टी होती है। 12 जनवरी को रविवार और 13 जनवरी को लोहड़ी की छुट्टी होगी। विभाग ने 14 जनवरी की छुट्टी घोषित की है।